फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Red Velvet and Card Chocolate Cake People's Choice

Auraiya News: रेड वेलवेट और कार्ड चॉकलेट केक लोगों की पसंद

Sun, 31 Dec 2023 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 31 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Red Velvet and Card Chocolate Cake People's Choice
औरैया। नए साल के स्वागत को लेकर बेकरी संचालक पूरी तरह से तैयार हैं। बाजारों में केक की मांग बढ़ गई है। प्रतिष्ठानों को मिले ऑर्डर की डिलीवरी रविवार को रात्रि बजे तक की जाएगी। नए साल पर क्रीम रोल, पिज्जा, ब्रेड की खासी मांग है।
विज्ञापन

बाजार में 600 से लेकर 1200 रुपये प्रति किलोग्राम तक के केक उपलब्ध हैं। नए साल पर परंपरागत इंग्लिश बटर, चॉकलेट, पेस्ट्री की मांग है। इसके फ्रूट केक, स्ट्रॉबेरी केक, पाइन एप्पल बाजारों में छाए हैं। बेकरी व्यवस्था अमित पोरवाल ने बताया कि होटल, रेस्टोरेंट के अलावा घरों से भी केक के ऑर्डर मिले हैं। व्यवसायियों ने बताया कि युवाओं की ओर से रेड वेलवेट एवं डार्क चॉकलेट केक के अलावा ट्रफल केक की खूब मांग है। इसके ऑर्डर भी मिले हैं। रविवार को रात 11 बजे तक ऑर्डर की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन

-------------
पार्टी के साथ होगा नए साल का स्वागत
औरैया। शहर से गांव तक नए साल के स्वागत के लिए हर कोई अपने स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। होटल एवं रेस्टोरेंट में 31 दिसंबर को होने वाली पार्टियों में 31 दिसंबर में होने वाली पार्टियों के लिए 90 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है। होटलों में फ्लोर डीजे एवं फूड स्टॉल आदि की व्यवस्था की गई है। करीब आधा दर्जन से अधिक होटलों व रेस्टोरेंट में 31 दिसंबर को रात 12 बजे के बाद तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खुले मैदान वाले होटलों और लॉन आदि लोगों की पहली पसंद बनी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बुके और गिफ्ट आइटम से सजीं दुकानें
नव वर्ष को देखते हुए प्रमुख बाजारों में रविवार को स्टेशनरी की दुकानें, बुके और गिफ्ट आइटम से दुकानें सजी रहीं। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। नगर के गुमटी बाजार, सदर बाजार, होमगंज, ब्लॉक तिराहा, रूहाई मोहल्ला, गुरूहाई मोहल्ला आदि क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर गिफ्ट आइटम और बुके से दुकानें सजी रहीं। बास्केट बुक के साथ ही रोज बुक ग्राहकों की पहली पसंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed