{"_id":"645bf1db4dbf6447500a8ef4","slug":"red-card-issued-to-17-hundred-anarchists-across-the-district-auraiya-news-c-12-1-226500-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जिले भर में 17 सौ अराजकतत्वों को रेड कार्ड जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जिले भर में 17 सौ अराजकतत्वों को रेड कार्ड जारी
Thu, 11 May 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 11 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
औरैया। नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता अपनाए हुए है। खासकर मतदान प्रभावित करने वालों अराजकतत्वों पर पैनी नजर है। इसको लेकर पुलिस ने अब तक चिंहित 17 सौ लोगों को चिंहित कर उन्हें रेड कार्ड जारी कर दिया है। साथ ही गड़बड़ी फैलाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
गुरुवार को होने वाले मतदान से पहले ही पुलिस अराजकतत्वों को कार्रवाई के दायरे में लाने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों की माने तो अब तक जिले भर के थाना-कोतवाली में लगभग 17 सौ अवांछित तत्वों को चिंहित कर उन्हें रेड कार्ड जारी किए गए हैं। जिससे चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके। पुलिस सक्रियता के चलते चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों में सदर कोतवाली क्षेत्र में 215, अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में 155, बिधूना कोतवाली क्षेत्र के 160, दिबियापुर थाना क्षेत्र के 150 व फफूंद थाना क्षेत्र के 120 लोगों समेत 17 सौ को चिंहित कर उन्हें रेड कार्ड जारी किया गया है। पुलिस अन्य थाना क्षेत्रों में अराजकतत्वों को चिंहित करने का सिलसिल देर रात तक जारी रहा।
कोट
चुनाव को पूरी पारदर्शिता से संपन्न कराया जाएगा। अराकतत्वों को चिंहित कर उन्हें रेडकार्ड जारी किए गए हैं। अब तक सभी थाना-कोतवाली में 17 सौ लोगों को रेड कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इसके साथ ही अन्य लोगों को चिंहित करने का सिलसिला जारी है। दिगंबर कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक, औरैया।