फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Received compensation for crops destroyed by floods and rain.

Auraiya News: बाढ़ और बारिश से बर्बाद फसलों का मिला मुआवजा

Tue, 13 Oct 2026 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Received compensation for crops destroyed by floods and rain.
औरैया। जिले में पिछले दिनों हुई चक्रवाती बारिश और सेंगर व पांडु नदी की बाढ़ से प्रभावित हुए किसानों को राहत राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई। जिले के 2008 किसानों को सर्वे के बाद यह मदद राज्य आपदा मोचन निधि से सूबे के मुख्यमंत्री ने भेजी। कलक्ट्रेट में इस मौके पर सांकेतिक चेक वितरण का कार्यक्रम भी हुआ। जिसमें गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को भी दिखाया गया।
विज्ञापन


जिले में तीन दिन की चक्रवाती बारिश ने फसलों को बुरी तरह झकझोर दिया था। इसके अलावा सेंगर व पांडु नदी की बाढ़ में भी फसलें तबाह हो गई थीं। इसे देखते हुए तहसील स्तर पर प्रशासन ने नुकसान को लेकर सर्वे कराया था। शासन में भेजी गई रिपोर्ट के बाद जिले के 2008 किसानों को राहत राशि जारी की गई है। ककोर स्थित कलक्ट्रेट के मानस सभागार में सोमवार को प्रशासक जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे, सीडीओ राम कृपाल चौधरी, एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य समेत काफी संख्या में किसान मौजूद रहे। सीडीओ राम कृपाल चौधरी ने कहा कि डीबीटी व्यवस्था के माध्यम से सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित होने से प्रक्रिया में पारदर्शिता है। वहीं, एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि जनपद में बाढ़ और चक्रवाती बारिश से प्रभावित हुए कुल 2008 किसानों को लाभान्वित किया गया है। करीब 1.16 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इसमें बाढ़ से प्रभावित 254 किसानों के लिए 20,28,708 व चक्रवात से प्रभावित 1,754 किसानों के लिए 96,38,560 की धनराशि शामिल है। इस प्रकार दोनों श्रेणियों के तहत कुल 2008 किसानों को 1,16,67,268 की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed