फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rats bitten CBC machine wire, probe disrupted

औरैयाः चूहों ने कुतरा सीबीसी मशीन का तार, जांच बाधित

Fri, 19 Aug 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rats bitten CBC machine wire, probe disrupted
50 शैया अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। संयुक्त जिला अस्पताल में सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट) मशीन का तार चूहों ने बुधवार रात को कुतर दिया। इस वजह से गुरुवार को अधिकांश मरीजों की सीबीसी की जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शहर स्थित 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल में गुरुवार को साढ़े पांच सौ से अधिक मरीज इलाज कराने को पहुंचे। इसमें खांसी, जुकाम, बुखार व त्वचा रोग से संबंधित मरीज अधिक रहे। ओपीडी में मौजूद डॉक्टरों ने 100 से अधिक मरीजों को ब्लड समेत अन्य जांचें कराने की सलाह दी। मरीज ब्लड जांच कराने सैंपलिंग कक्ष पहुंचे तो उनको सीबीसी जांच के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियन ने बताया कि बुधवार रात को चूहों ने मशीन का तार कुतर दिया था। गुरुवार सुबह लैब में आए लैब टेक्नीशियन ने उसे सही कर जैसे-तैसे 40 मरीजों की सीबीसी जांच की, इसके बाद सुबह करीब 10 बजे के मशीन ने काम करना बंद कर दिया। सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्ता ने बताया कि चूहों ने सीबीसी मशीन का तार कुतर दिया था, सही कराने के लिए मशीन को कानपुर भेजा गया है। सही होने पर मरीजों को लाभ मिलेगा। लैब में अन्य जांचें हो रही हैं।

चूहों द्वारा तार कुतर देने के बाद बंद सीबीसी मशीन। संवाद

चूहों द्वारा तार कुतर देने के बाद बंद सीबीसी मशीन। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed