फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ration cards will be canceled for 6624 consumers who do not take food grains

अनाज न लेने वाले 6624 उपभोक्ताओं के निरस्त होंगे राशन कार्ड

Thu, 28 Apr 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ration cards will be canceled for 6624 consumers who do not take food grains
औरैया। सरकार गरीबों को राशन मुहैया कराने के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। इसके बाद भी जिले के 6624 अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के कार्ड धारक सरकार की योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं। जिला पूर्ति विभाग ने ऐसे कार्ड धारकों को चिह्नित कर कार्ड जमा करने व निरस्त करने की कार्रवाई शुरू की है। इसके साथ ही प्रत्येक ब्लाक में ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, जो राशन नहीं लेते है।
विज्ञापन

जिले में 619 राशन दुकानों पर पात्र गृहस्थी और अंत्योदय को मिलाकर 290404 कार्ड धारक है। जिन्हें सरकार की ओर प्रति माह राशन मुहैया कराए जाने की योजना है। इसके बावजूद अक्तूबर 2021 से मार्च 2022 तक 6624 कार्ड धारकों ने राशन नहीं लिया।
विज्ञापन

छह माह से राशन न लेने पर विभाग ने ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू की है। जिला पूर्ति अधिकारी देवमणी मिश्रा ने बताया कि जो लोग राशन नहीं ले रहे हैं, ऐसे लोगों को अपात्र माना गया है। डीएम पीसी श्रीवास्तव के निर्देश पर अपात्र परिवारों से राशनकार्ड सरेंडर करने की अपील की है। यदि वह राशन कार्ड जमा नहीं करते तो निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन के लिए यह होंगे अपात्र
जिन परिवारों के पास कार, ट्रैक्टर, एसी, हार्वेस्टर, पांच केवी या अधिक क्षमता का जेनरेटर, 100 वर्ग मीटर का प्लाट या मकान, पांच एकड़ से अधिक जमीन, एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस, आयकर दाता, ग्रामीण क्षेत्र में परिवार की आय दो लाख प्रतिवर्ष व नगरीय क्षेत्र में तीन लाख रुपये प्रतिवर्ष आय वाले परिवार योजना के लिए अपात्र हैं।
एक नजर राशनकार्डों पर
पात्र गृहस्थी कार्डधारक - 238898
कुल लाभार्थी - 885041
अंत्योदय कार्डधारक - 51506
कुल लाभार्थी - 167199
कुल कार्डधारक - 290404
कुल लाभार्थी - 1052240
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed