फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   rate manipulation, license suspended

विक्रय रेट में गड़बड़ी पर बीज लाइसेंस निलंबित

Wed, 16 Dec 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 16 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
rate manipulation, license suspended
रबी सीजन में बीजों की कालाबाजारी रोकने के लिए बुधवार को छापेमारी अभियान चला। कृषि अधिकारियों ने 43 बीजों के नमूने लेते हुए विक्रय रेट में गडबड़ी पर एक बीज दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया। जबकि अनियमित स्टाक पाए जाने पर दो बीज विक्रेताओं को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


शहर में बीज की दुकानों पर छापेमारी अभियान की कमान स्वयं डीडी कृषि डा. बनारसी यादव ने संभाली। उनकी ओर से शहर के चतुर्वेदी बीज भंडार की दुकान पर छापेमारी की गई। यहां डीडी कृषि ने गेहूं, मूली, धनिया व पालक के बीजों के नमूने संकलित किए। वहीं डीडी कृषि ने औरैया सदर,  अजीतमल ब्लाकों में छापेमारी के दौरान बीज की दुकानों से 20 बीजों के नमूने एकत्रित किए।
विज्ञापन


जबकि प्रभारी जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार पटेल ने सहार, भाग्यनगर,एरवाकटरा ब्लाकों में छापामार अभियान की कमान संभाली। एरवाकटरा ब्लाक के उमरैन कस्बे में रामू ट्रेडर्स की दुकान पर छापा मारा। यहां निरीक्षण के दौरान प्रभारी कृषि अधिकारी को स्टाक से अधिक बीज के साथ ही विक्रय रेट में गड़बड़ी पकड़ में आई। गड़बड़ी पर प्रभारी कृषि अधिकारी ने उय्त फर्म का बीज विक्री लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कस्बे के शिव ट्रेडर्स व पोरवाल कृषि सेवा केंद्र पर स्टाक में गड़बड़ी और रेट बोर्ड न लगाए जाने पर प्रभारी कृषि अधिकारी ने उक्त बीज विक्रेताओं के विरुद्ध नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किए जाने की कार्रवाई की है। आज की छापेमारी की जानकारी देते हुए डीडी कृषि डा. यादव ने बताया कि पूरे दिन चलाए गए अभियान के दौरान बीज के कुल 43 नमूने संकलित किए गए हैं। इनमें भाग्यनगर से 10, अजीतमत से पांच, सहार से आठ, औरैया से 16 तथा एरवाकटरा ब्लाक से बीजों के चार नमूने एकत्रित किए गए हैं।


उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान एकत्रित किए गए 43 नमूनों में गेहूं के 32, मूली व धनिया के चार-चार तथा पालक के बीजों की तीन भरे गए हैं। उन्होने बताया कि भरे गए बीजों के नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed