फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rape victim's anger: Why is the accused not being arrested?

दुष्कर्म पीड़िता का गुस्सा : आखिर क्यों नहीं हो रही आरोपी की गिरफ्तारी

Wed, 27 Nov 2024 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Rape victim's anger: Why is the accused not being arrested?
औरैया। सदर कोतवाली में बुधवार को 50 से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म पीड़िता ने धरना दिया। आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी व साथ ही लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने दो दिन का समय मांगते हुए आक्रोशित महिलाओं को शांत किया। लगभग दो घंटे तक कोतवाली का माहौल गर्म देखने को मिला।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे दुष्कर्म पीड़िता और उसके साथ लगभग 50 से अधिक महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर जमीन पर बैठकर धरना दिया। यह देख कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने पीड़िता को बुलाकर मामले की जानकारी की। साथ ही जमीन पर बैठी महिलाओं को कुर्सी पर बैठाया। आक्रोशित महिलाओं और पीड़िता ने कहा कि भाजपा नेता नरेंद्र त्रिपाठी के खिलाफ लगभग एक माह पहले दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी के इशारे पर कोतवाली पुलिस उसे परेशान कर रही है।
विज्ञापन

बहुत ही मुश्किल में बयान दर्ज किए गए और अब आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की बात कही। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। हालांकि, महिलाएं तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी रहीं। कोतवाली प्रभारी के काफी समझाने पर महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ। महिलाओं ने दो दिन के अंदर आरोपी भाजपा नेता नरेंद्र त्रिपाठी की गिरफ्तारी न होने पर लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी दे रहे धमकी

दुष्कर्म पीड़िता और उसकी बहन ने बताया कि आरोपी शहर में खुलेआम घूम रहा हैं। उन्हें धमकियां मिल रही हैं। आरोपी शहर में घूम-घूम कर उन्हें बदनाम कर रहा है। यही कारण है कि लोग उन्हें किराये पर मकान देने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed