{"_id":"66313073f10424c7c707a85c","slug":"ramkumar-awasthi-joins-bjp-bsp-gets-a-shock-auraiya-news-c-211-1-aur1002-111732-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रामकुमार अवस्थी भाजपा में शामिल, बसपा को लगा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रामकुमार अवस्थी भाजपा में शामिल, बसपा को लगा झटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। वर्ष 2017 में बसपा से दिबियापुर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार अवस्थी ने भाजपा का दामन थाम लिया। वह दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर पत्नी संध्या अवस्थी को बसपा से टिकट न मिलने के कारण खिन्न थे। रामकुमार अवस्थी के भाजपा में शामिल होने को बसपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
मंगलवार की शाम बेला रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित भाजपा के एक कार्यक्रम में बसपा नेता रामकुमार अवस्थी ने निवर्तमान सांसद एवं लोकसभा इटावा के प्रत्याशी डाॅ.रामशंकर कठेरिया के समक्ष अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। रामकुमार अवस्थी लगभग 17 वर्षों पहले जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते थे। इसके बाद से लगातार बसपा में ही रहे। वर्ष 2017 में वह बसपा के टिकट पर दिबियापुर विधानसभा का चुनाव लड़े थे।
वर्ष 2023 में हुए नगर पंचायत दिबियापुर के चुनाव में चेयरमैन पद के लिए वह पत्नी संध्या अवस्थी के लिए बसपा से टिकट मांग रहे थे, लेकिन बसपा ने उनकी पत्नी को टिकट नहीं दिया। इसके बाद से वह बसपा से काफी खिन्न माने जा रहे थे। उनकी पत्नी संध्या अवस्थी ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। पिछले दिनों भाजपा सांसद डाॅ.रामशंकर कठेरिया कई भाजपा नेताओं के साथ रामकुमार अवस्थी के घर पहुंचे थे।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा का पटका पहनाकर रामकुमार अवस्थी का स्वागत किया था। तभी से ही रामकुमार अवस्थी के भाजपा में जाने की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। हालांकि तब रामकुमार अवस्थी ने भाजपा में जाने की बात सिरे से खारिज कर दी थी। रामकुमार अवस्थी के साथ बसपा से दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके बब्बन तिवारी समेत काफी संख्या में नेताओं कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।