फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ramadan Mubarak moon seen, Taraweeh season begins

Auraiya News: रमजान मुबारक का चांद नजर आया तरावीह का दौर शुरू

Tue, 12 Mar 2024 10:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:36 AM IST
विज्ञापन
Ramadan Mubarak moon seen, Taraweeh season begins
फफूंद। मुस्लिमों के मुकद्दस माह रमजानुल मुबारक का महीना शुरू हो गया है। सोमवार शाम को चांद नजर आते ही मुस्लिम मोहल्लों में चहल पहल शुरू हो गई। वहीं रात की नमाज में सभी मस्जिदों में तरावीह का दौर भी शुरू हो गया। पूरे माह मुसलमान रोजे रखकर अल्लाह की इबादत करेंगे।
विज्ञापन

कस्बे में सोमवार शाम मगरिब की नमाज के बाद रमजान मुबारक के चांद के दीदार के लिए घरों और मस्जिदों की छतों पर तमाम लोग उमड़ पड़े। आसमान साफ होने की वजह से चांद भी बिल्कुल साफ नजर आया। चांद देखते ही लोगो ने एक दूसरे को मुकद्दस माह रमजान की मुबारक बाद देना शुरू कर दी। रात में ईशा की नमाज में सभी मस्जिदों में तरावीह की इबादत कुरआन पाक की तिलावत की शुरुआत हो गयी। नमाज के के लिए कस्बे की मस्जिदों में खासी तादाद में मुस्लिम भाई पहुंचे और देर रात तरावीह की नमाज अदा करते हुए कुरान को सुना। चांद नजर आने के बाद लोगों ने रोजे के अफ्तार व सहरी के लिए जरूरी चीजों की भी खरीदारी की। चांद दिखते ही मुस्लिम बाहुल्य मोहल्लों व बाजार में रौनक बढ़ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed