फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   rally

संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए जनजागरूकता जरूरी: दीपू सिंह

Tue, 02 Jul 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
rally
औरैया। दिबियापुर रोड स्थित चिचौली सौ शैय्या जिला अस्पताल में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक सदर व दिबियापुर ने किया। अभियान 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। इस मौके पर हेल्थ कैंप लगाकर ज्वर पीड़ित रोगियों का उपचार किया गया। इस मौके पर संचारी रोगों के रोकथाम के लिए जागरुकता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने कहा कि यह महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान से बहुत सी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। विधायक दिबियापुर लाखन सिंह राजपूत व सदर विधायक रमेश दिवाकर ने कहा कि सरकार द्वारा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वच्छ भारत मिशन व अन्य योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत जैसी ऐतिहासिक योजना शुरू की है। कार्यक्रम के अयोजक डॉ. एके राय ने बताया कि इस अभियान के दौरान फीवर हेल्प डेस्क के माध्यम से बुखार और संचारी रोग से पीड़ित रोगियों का इलाज किया जाएगा। सभी गांवों में लार्वी साइडल स्प्रे व डीडीटी स्प्रे कराया जाएगा। डीएम अभिषेक सिंह मीणा ने बताया कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग की भूमिका निभाते हुए 12 अन्य विभागों के साथ मिलकर मलेरिया, डेंगू, चिकिनगुनिया, फाइलेरिया, कालाअजार तथा जापानी इन्सफेलाइटिस जैसे रोगों की रोकथाम के लिए जरूरी उपाय करेगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, विधायक लाखन सिंह राजपूत, सदर विधायक रमेश दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य ने जनपद को मिली 6 नई 108 एंबुलेंस और दो नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएमओ ने बताया कि नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट गांव गांव में जाकर लोगों का निशुल्क जांच कर इलाज करेगी। इस मौके पर सीडीओ श्रीकृ ष्ण त्रिपाठी, डिप्टी सीएमओ डा. शिशिरपुरी, जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed