{"_id":"58a5d33f4f1c1bbd5cd842cb","slug":"rajveer-pointed-out-the-achievements-of-mody","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजवीर ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजवीर ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
auraiya,amar ujala beauro
Updated Thu, 16 Feb 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
अभिवादन स्वीकर करते राजवीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के सांसद पुत्र राजवीर सिंह ने कस्बे में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं यूपी में अपने पिता कल्याण के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाना भी नही भूले। उन्होंने कहा कि भाजपा के डर से सपा ने कांग्रेस से गठबंधन कर लिया है।
बिधूना के भाजपा प्रत्याशी विनय शाक्य के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए सांसद राजवीर ने कहा सपा सरकार अपराध चरम पर रहा। हर वर्ग त्रस्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि सपा का पत्ता यूपी से साफ हो चुका है। उन्होंने डरकर कांग्रेस से गठबंधन कर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का तूफान 11 मार्च को आने वाला है। सपा कांग्रेस व बसपा इस तूफान में साफ हो जाएंगी।
उन्होंने कहा कि जब यूपी में उनके पिता कल्याण सिंह मुख्यमंत्री थे तो हर वर्ग के लिए काम हुआ। कानून व्यवस्था दुरुस्त थी हर वर्ग को न्याय मिलता था। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोतृत्व में 2014 में जैसे सभी दलों को सूपड़ा साफ हुआ वहीं अब फिर यूपी में होने वाला है। इस मौके पर बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, दीपू सिंह, गोविंद सिंह, गोपी चरन वर्मा, जगदीश सेगर, शिव प्रकाश राजपूत, मोहित अग्निहोत्री, नवनीत राजपूत, सुभाष शाक्य, दीपू गुप्ता आदि मौजूद रहे।