{"_id":"a931868bab66fd1cc93e39db68311f92","slug":"rajswkarmion-the-strings-approach-charges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्वकर्मियों पर हीलाहवाली के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्वकर्मियों पर हीलाहवाली के आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 08 Jun 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की जिला स्तरीय
विज्ञापन
मासिक बैठक जिला कार्यालय दिबियापुर में हुई। इसमें राजस्वकर्मियों द्वारा
विभिन्न योजनाओं में हीलाहवाली पर आक्रोश जताया गया। कहा कि अगर
राजस्वकर्मियों ने अपने रवैये में सुधार न किया तो संगठन आला अफसरों से
उनकी शिकायत करेगा।
जिलाध्यक्ष सियाराम पाल ने कहा कि लेखपालाें और कानूनगो की कार्यशैली से जिले में भूमि विवाद बढ़े हैं। जिला महासचिव शिवनाथ गुप्ता ने अपराधियों एवं भूमाफिया की बढ़ती सक्रियता पर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर चिंता जताई।
जिला प्रवक्ता उमाकांत दिवाकर ने कहा कि किसानों से संबंधित विभिन्न योजनाओं में लेखपाल हीलाहवाली करते हैं। सत्येंद्र कुमार शर्मा, शिशुपाल सिंह पाल, प्रवीण पालीवाल, राजकिशोर, अजब सिंह, दयासिंह कुशवाहा, भारत सिंह, अजय कुमार, ललित राजपूत, विष्णु दयाल, राजेंद्र कुमार, सोनेलाल, रियासत खां, श्रीकांत भी मौजूद रहे।