{"_id":"64442d929968e2578904d6d4","slug":"raj-mistrys-body-found-hanging-auraiya-news-c-12-1-194000-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: राज मिस्त्री का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: राज मिस्त्री का शव फंदे पर लटका मिला
Sun, 23 Apr 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। राज मिस्त्री का काम करने वाले युवक का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
गांव झाबर का पुर्वा में शनिवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे तब हड़कंप मच गया। जब गांव निवासी परशुराम की पत्नी राजेश्वरी देवी और बेटी शिवानी अपने घर के सामने स्थित जानवरों के बाड़े में पहुंचीं। वहां राजेश्वरी देवी ने पुत्र राजकुमार उर्फ पिंटू (35) को फंदे पर लटके देखा तो उनकी चीख निकल गई। परिजन इकट्ठा हुए और राजकुमार को फंदे से उतारकर दिबियापुर सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई विनीत कुमार ने बताया कि उनका बड़ा भाई अक्सर शराब पीकर घर आता था। रात में चिल्लाता भी था। वह लोग शुक्रवार की रात उसके चिल्लाने के कारण तीन बजे तक जागते रहे। शनिवार की सुबह मां ने भाई राजकुमार का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक की पत्नी रक्षा एवं परिजन रो-रोकर बेहाल है। इस संबंध में थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि युवक की मौत के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है।