फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   rain with strong wind

Auraiya News: तेज हवा के साथ हुई बारिश

Thu, 11 Apr 2024 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 11 Apr 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
rain with strong wind
औरैया। पिछले दो दिनों से बढ़ते तापमान से लोग बेहाल थे। बुधवार को दिन के समय बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक थी। लेकिन देर शाम अचानक तेज हवा और तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी। बारिश के चलते कुछ स्थानों पर बिजली के तार टूटे। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर से ही आसमान में बादल छाए। शाम लगभग सात बजे अचानक तेज गति चलने वाली हवाओं ने ठंडक की। तेज बारिश भी देखने को मिली। लगभग 20 मिनट तक तेज बारिश के चलते शहर में नरायनपुर, गोविंद नगर व नवीन बस्तियों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। शहर में कुछ स्थानों पर तारों के टूटने की जानकारी पर बिजली आपूर्ति ठप हुई। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन


तेज हवा से गिरे खंभे

अछल्दा। देर शाम तेज हवा के दौरान साजनपुर गांव के समाने दो खंभे गिर गए। जिन पर 11 हजार की लाइन निकली थी। इसके चलते गुनौली फीडर के अंतर्गत आने वाले तुरूकपुर, साजनपुर, भुपालपुर, विजयपुर, कटरियापुर, नगला भोज, मंढा, नगला भगत समेत लगभग एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तार टूटने की जानकारी ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को दी और जल्द आपूर्ति कराए जाने की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed