फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rain-induced crisis: three families stranded by waterlogging in the village, 60 bighas of crops submerged.

Auraiya News: बारिश से आफत, गांव में तीन परिवार जलभराव में फंसे, 60 बीघा फसल डूबी

Mon, 28 Sep 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rain-induced crisis: three families stranded by waterlogging in the village, 60 bighas of crops submerged.
कंचौसी। क्षेत्र में लगातार दो दिनों तक हुई बारिश से ढीकियापुर गांव में तीन परिवार पानी के बीच कैद हो गए। उनके सामने राशन का संकट खड़ा हो गया है। वहीं, दूसरी तरफ जमौली ग्राम पंचायत में खेतों में जलभराव से 60 बीघा धान व बाजरे की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

सहार ब्लॉक क्षेत्र के ढीकियापुर गांव निवासी किसान ब्रजेश बाथम और उनके परिवार समेत कुल तीन परिवारों के मकानों के चारों ओर कई फीट पानी भर गया है, जिससे लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। पानी भरे होने के कारण ग्रामीण कंचौसी बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। घरों में रखा खाने-पीने का सामान समाप्त होने की कगार पर है। जलस्तर लगातार बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत है। पीड़ितों ने डीएम से राहत एवं बचाव कार्य चलाकर जल्द जलनिकासी कराने की गुहार लगाई है। इस संबंध में लेखपाल राज वर्मा ने बताया कि जल्द ही पीड़ित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी। उधर, भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र की जमौली ग्राम पंचायत में दो दिनों की मूसलाधार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पानी भर जाने से किसान सर्वेश कुमार, सरजीम, रविंद्र कुमार, विश्वनाथ, राजेंद्र, डील सिंह, रमेश, कुंवर सिंह, रामशरण, गजेंद्र और तिलक कुशवाह समेत कई किसानों की लगभग 60 बीघा धान और बाजरे की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed