फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   rain gives relief from heat

1.2 एमएम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, गिरा तापमान

Mon, 03 May 2021 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
rain gives relief from heat
औरैया। शनिवार देर रात करीब पौन घंटे तक हुई बारिश नेे लोगों को गर्मी से राहत दी। रविवार को भी बादल छाए रहे। वहीं किसान खेतों में रखी गेहूं की फसल को सुरक्षित घर पहुंचाने की कवायद में लगे रहे।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री और न्यूनतम 26.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम में आर्द्रता अधिकतम 35 और न्यूनतम 36 प्रतिशत दर्ज की गई। हवाओं की गति दिन में 11 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा और रात में 15 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा रही। शनिवार रात 1.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में भी मौसम सुहाना रहा। सोमवार को भी बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना के साथ अधिकम तापमान में एक और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक गिरावट के आसार हैं। पांच मई तक तेज हवाओं, धूल भरी आंधी, गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

चार घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
तेज हवा और बारिश के कारण करीब चार घंटे तक शहर की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। सुबह के समय लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
फसल भीगने से किसान चिंतित
औरैया। कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि जिले में करीब एक लाख 6 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल बोई गई थी। जिसमें करीब 70 फीसदी गेहूं की कटाई का काम पूरा हो चुका है। 30 फीसदी फसल अभी भी खेतों में कटाई अथवा मड़ाई के लिए पड़ी है। तेज बारिश न होने के कारण खास नुकसान नहीं हुआ है। रुरुगंज में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। इससे खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीगने से किसान चिंतित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed