{"_id":"686428d8d5318dd76e0c480e","slug":"rain-exposed-the-lack-of-cleanliness-markets-turned-into-ponds-auraiya-news-c-211-1-aur1008-128154-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बारिश ने खोली सफाई की पोल, बाजार बनीं तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बारिश ने खोली सफाई की पोल, बाजार बनीं तालाब
Tue, 01 Jul 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
बिधूना में बारिश के बाद सड़क पर बहता पानी, निकलते लोग।
- फोटो : बिधूना में बारिश के बाद सड़क पर बहता पानी, निकलते लोग।
बिधूना (औरैया)। बारिश ने मंगलवार को नगर में कराई गई सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। जलभराव से गलियां व सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं।
सुबह से देर शाम 5 बजे तक हुई बारिश ने जहां उमस भरी गर्मी से राहत दी। वहीं, लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश से नवीन बस्ती गली, फीडर रोड की दुकानों के आगे नाले का पानी भर जाने से दुकानदारों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
जलभराव से दिन भर दुकानों तक ग्राहक न पहुंच पाने से बाजार में सन्नाटा रहा। विपिन, राजीव, धीरेन्द्र आदि कहना है कि हर बारिश में दुकानों के आगे तालाब बन जाता है। गली में पानी का जलभराव होने से राहगीर गिर कर घायल हो जाते हैं। अगर मेन रोड पर पुलिया ऊंची बन जाए तो बरसात का पानी आसानी से निकल सकता है।
नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श मिश्रा ने बताया कि नगर में बड़े नाले का निर्माण हो रहा है। जल्द समस्या खत्म हो जाएगी। बारिश अधिक होने से समस्या आ रही है।
बारिश से कुदरकोट बाजार की मुख्य सड़क पर पानी भर गया। इससे ग्राहक व दुकानदारों को समस्या का सामना करना पड़ा। जबकि बाजार की दुकानदार कई बार प्रधान व सचिव से नाला सफाई कराई जाने को लेकर गुहार भी लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोगों ने कहा कि थोड़ी ही बारिश में गालियां तालाब में तब्दील हो जाती हैं। (संवाद)