फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rain brought relief from heat to sweaty people

Auraiya News: पसीने से तर-बतर लोगों को बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

Thu, 27 Jun 2024 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Rain brought relief from heat to sweaty people
औरैया। बुधवार को तेज धूप के चलते उमस भरी गर्मी का एहसास लोगों को हुआ। इससे लोग पसीने से तर-बतर हो गए। दोपहर तक इस स्थिति से जूझे लोगों को बारिश ने राहत दी। इसके बाद लोग सड़कों पर भीगते नजर आए। बच्चे भी बारिश का आनंद लेते दिखे। वहीं बारिश से नगर में जगह-जगह जलभराव हो रहा है।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह से ही तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी देखने को मिली थी। इससे लोग जूझते दिखे। दोपहर तक पसीने से तर-बतर लोग भगवान से दुआ करने लगे थे कि बारिश हो जाए। जिसमें भीगने का मन कर रहा था। दोपहर दो बजे के बाद बादल छाए। जो लगभग दो घंटे तक छाए रहे और फिर तीन बजे के करीब जमकर बारिश देखने को मिली। इसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि मानसून को लेकर इंतजार की घड़ियां समाप्त होने की वाली हैं। आज हुई बारिश के साथ मानसून ने दस्तक दे दी है। एक सप्ताह तक राहत की बारिश देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


इधर, तेज बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली। शहर के मोहल्ला गुरुहाई, रुहाई, गुमटी मोहल्ला, होमगंज, नरायनपुर, गोविंद नगर, बनारसीदास, ब्रह्मनगर, भीखमपुर, संजय गेट, गोशाला रोड, फूलमती मंदिर बाजार, किराना बाजार, फूलगंज मार्केट, आवास विकास कालोनी आदि स्थानों पर जलभराव के चलते भयानक स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले उफनाते दिखे, बारिश थमने के डेढ़ से दो घंटे तक जलभराव होने के कारण लोग परेशान रहे। नरायनपुर घनी बस्ती में बरसात का पानी लोगों के घरों में पहुंचा। यहां के लोगों ने बताया कि पानी के निकास की व्यवस्था ठीक न कराए जाने से बरसात में मोहल्ला टापू में परिवर्तित हो जाता है। इसके चलते कई-कई दिनों तक वह लोग घरों में रहने को मजबूर होते हैं।


---------------------

सामान्य से नीचे पहुंचे तापमान

बुधवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला है। दोनों ही तापमान सामान्य से कम देखने को मिले। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम रहा है। तो वहीं दक्षिण-पूरब दिशा में छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो अगले पांच दिनों तक हल्के बादल छाए रहने के कारण 26 से 30 जून तक मध्य तेज हवाएं (धूलभरी आंधी) गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed