फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rain batters the market: vegetables rot, prices rise.

Auraiya News: मंडी में बारिश की मार, सड़ी सब्जियां, बढ़े दाम

Tue, 29 Sep 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rain batters the market: vegetables rot, prices rise.
औरैया। लगातार चार दिनों की भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम में सुधार हुआ। इससे लोगों ने राहत महसूस की, वहीं गल्ला मंडी में खरीदारों की चहल-पहल भी बढ़ गई।
विज्ञापन

हालांकि, बीते चार दिनों में ग्राहकों की अनुपस्थिति और जलभराव के कारण मंडी में रखी हरी सब्जियां सड़कर बर्बाद हो गईं। इससे किसानों और व्यापारियों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। सब्जी मंडी अध्यक्ष विजय मिश्रा ने बताया कि बारिश से किसानों पर दोहरी मार पड़ी है। जो किसान बारिश से पहले अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे थे, उनकी सब्जियां बिक नहीं पाईं और पूरी तरह से सड़ गईं। खासकर बाहरी जिलों और राज्यों से आने वाली सब्जियों को अधिक नुकसान पहुंचा है। आवक प्रभावित होने और माल खराब होने के कारण मंडी में सब्जियों के दाम अचानक से बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में हरी मटर की आवक बेहद कम होने से यह 90 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। टमाटर के दामों में भी 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बारिश की नमी के कारण अदरक भी 80 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई है। व्यापारियों का कहना है कि जब तक आवक सामान्य नहीं होती, तब तक दामों में राहत मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed