फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rain accompanied by thunderstorm in the evening, tin sheds blown away, trees fell

Auraiya News: आंधी के साथ शाम को बारिश, टिनशेड उड़े, गिरे पेड़

Tue, 26 May 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 26 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rain accompanied by thunderstorm in the evening, tin sheds blown away, trees fell
बिधूना/औरैया। तहसील क्षेत्र में कस्बा समेत कुदरकोट व रुरुगंज में सोमवार शाम एकाएक मौसम ने करवट ली। आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। कई जगह टिनशेड उड़ और कई पेड़ गिर गए। हालांकि हवा की रफ्तार थमने पर देर रात तक हल्की बूंदाबांदी
विज्ञापन

होती रही।
नौतपा के पहले दिन सोमवार सुबह आसमान में बादलों की दस्तक हुई। सुबह से लेकर शाम तक बादल आसमान में मंडराते रहे लेकिन इस सब के बावजूद अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं गर्म हवा की रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंची। दोपहर के समय बादल छंटते ही तेज धूप छाई। ऐसे में दोपहर के समय सड़कों से लेकर बाजारों में सन्नाटा देखने को मिला।
विज्ञापन


बिधूना नगर पंचायत ने सड़कों पर लोगों को गर्मी से राहत मिले इसके लिए पानी का छिड़काव किया गया। भगत सिंह चौराहा, दुर्गा मंदिर बेला रोड, नदी तिराहा सहित कई स्थानों पर स्प्रे मशीन लगाकर पानी का छिड़काव किया गया। इसके अलावा नगर के प्रमुख स्थानों पर टैंकरों के माध्यम से ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह आसमान में बादल छाए देख लोगों ने गर्मी से राहत मिलने के कयास लगाए लेकिन जैसे-जैसे दिन ढला तापमान में बढ़ोतरी होती चली गई। उधर, रात आठ बजते ही आंधी के साथ तेज बारिश होने लगी। बिधूना कस्बे में रोड पर कुछ जगह पेड़ और पोल गिर गए। रुरुगंज में अछल्दा बिधूना मार्ग पर एक पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।

वहीं रुरुगंज में टिनशेड भी उड़ गए। गर्मी से लोगों को कुछ देर के लिए बारिश ने राहत दी। वहीं, रात में हुई उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि तापमान लगातार ज्यादा बना रहने की वजह से बारिश के आसार बने हैं। उन्होंने बताया कि नौतपा के आगामी दिनों में पारा 47 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed