फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rain accompanied by thunder brought relief from the scorching heat

Auraiya News: गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

Wed, 31 Jul 2024 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Rain accompanied by thunder brought relief from the scorching heat
अछल्दा। उमस और बादलों के बीच भीषण गर्मी से परेशान लोगों को मंगलवार दोपहर के बाद राहत मिली। हल्की बारिश होने के बाद ठंडी हवाएं चलने से तापमान में लगभग चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ गई। इससे मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन


रिकार्ड तोड़ तापमान के बीच भीषण गर्मी का दौर एक सप्ताह से जारी था। मंगलवार को तापमान में तो गिरावट दर्ज की गई। लेकिन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दरअसल हवा में उमस बढ़ जाने के कारण लोगों को गर्मी का अहसास ज्यादा हो रहा था। मंगलवार को औसत तापमान न्यूनतम 29 और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सुबह से ही भीषण गर्मी का अहसास हो रहा था। दोपहर बाद बारिश आने से मौसम सुहाना हो गया। अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी रिकार्ड की गई। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं ने पसीना-पसीना हो रहे लोगों को राहत दी। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी बारिश भी हुई। इससे जलभराव की स्थिति भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे की ज्यादातर सड़कों व गलियों में पानी जमा हो गया। बरसाती पानी भरने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बरसात के कारण गांव ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी गलियों व सड़कों पर जमा हो गया। जिससे ग्रामीणों के साथ ही वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। वहीं बारिश से धान की फसल को भी राहत मिली।

किसानों का कहना है कि आज कल कुछ क्षेत्रों में धान रोपाई की जा रही है। जिसमें काफी पानी की जरूरत है। बिजली पर्याप्त नहीं मिल रही है। अब बरसात के बाद वह खेत की रोपाई कर सकेंगे। हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसका प्रभाव कई दिन तक देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed