{"_id":"e54711f81971549fb8d8fe2907b1288c","slug":"railway-worker-s-house-fire-in-the-cylinder-causing-great-discomfort-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मचारी के घर पर सिलेंडर में लगी आग, मचा हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कर्मचारी के घर पर सिलेंडर में लगी आग, मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Mon, 03 Aug 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार देर शाम रेलवे स्टेशन फफूंद परिसर में रहने वाले कर्मचारी के घर गैस सिलेंडर लगी आग से हड़कंप मच गया। लूप लाइन पर दूसरी ट्रेनों को गुजारने को खड़ी की गई इंटरसिटी पैसेंजर को रेलवे कंट्रोल के आदेश पर आननफानन गंतव्य को रवाना किया गया। एनटीपीसी से पहुंची फायरब्रिगेड ने सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन फफूंद परिसर में प्लेटफार्म संख्या एक के सामने बाबा परमहंस बगिया के पीछे रेलवे कर्मचारी भूप नारायण रहते हैं। भूप नारायण के अनुसार देर शाम साढ़े सात बजे उन्होंने सिलेंडर को लगाकर खाना बनाने के लिए गैस चूल्हे में आग जलाई ही थी। तभी लीकेज सिलेंडर ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
आग लगते ही वह घर के बाहर दौड़ पड़े। उन्होंने बाबा परमहंस बगिया में बैठे श्रद्धालुओं से अलग हट जाने को कहा। सभी को चेताया कि सिलेंडर फटने से तेज धमाका हो सकता है। थाना पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
इस बीच डाउन लूप लाइन पर इंटरसिटी पैसेंजर ट्रेन आकर खड़ी हो गई। बताते हैं कि ट्रेन को दूसरी नानस्टाप ट्रेनों को गुजारने को लूप लाइन पर खड़ा किया गया था। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर जाकर एएसएम से ट्रेन को आगे बढ़ाने को कहा। रेलवे कंट्रोल से बात कर आननफानन ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।
इसी बीच कुछ युवकों ने जलते सिलेंडर को उठाकर पास में ही रेलवे के तालाब में फेंक दिया। बाद में फायरब्रिगेड ने सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया।