फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   railway not learning Pukrayan accident

पुखरायां हादसे से सीख नहीं ले रहा रेलवे

Mon, 21 Nov 2016 10:58 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Mon, 21 Nov 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
railway not learning Pukrayan accident
रेलवे स्टेशन फफूंद पर डाउन रेलवे ट्रैक पर निकली पड़ी पैंड्रोल क्लिप - फोटो : अमर उजाला
पुखरायां में हुए भीषण हादसे में भले ही रेलवे की लापरवाही सामने आ रही हो परंतु रेलकर्मी इस हादसे से सीख नहीं ले रहे हैं। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर भी रेलवे की लापरवाही सामने आई है। रेल पटरियों को नियंत्रित रखने के लिए लगाई जाने वाली पैड्रोल क्लिपें कई स्थानों पर निकली मिलीं।
विज्ञापन


यह लापरवाही फफूंद रेलवे स्टेशन पर नजर आई। यहां रेलवे स्टेशन एरिया में ही कई स्थानों पर पटरियों को नियंत्रित करने के लिए लगी पैंड्रोल क्लिपें अलग निकली पड़ी हैं। स्टेशन अधीक्षक आरसी त्रिपाठी का कहना है कि प्रतिदिन सुबह कीमैन अपने-अपने क्षेत्रों में पैड्रोल क्लिपें चेक करते हैं। यदि निकलीं होतीं हैं तो ठोंककर अंदर कर देते हैं। यदि ऐसा तो छानबीन कराकर सुधार कराया जाएगा। उधर इस मामले में पीडब्ल्यूआई ज्ञान सिंह से बात करने का प्रयास किया गया परंतु उनका मोबाइल स्विच आफ होने के कारण बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन


गरीब रथ एवं पुष्पक फफूंद से निकली
 पुखरायां में भीषण हादसे के बाद कानपुर-झांसी रूट की गरीब रथ एवं पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन को फफूंद रेलवे स्टेशन से होते हुए निकाला गया। फफूंद के स्टेशन अधीक्षक आरसी त्रिपाठी के अनुसार रविवार एवं सोमवार को दोनों ट्रेनें फफूंद, टूंडला, आगरा होते हुए गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed