फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Railway gangman dies after being hit by Tejas Rajdhani Express

Auraiya News: तेजस राजधानी की चपेट में आने से रेलवे गैंगमैन की मौत

Tue, 02 Jun 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 02 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Railway gangman dies after being hit by Tejas Rajdhani Express
फोटो धीर सिंह। फाइल फोटो - फोटो : हड़ताल के दौरान रुपईडीहा में ​स्थित आईसीपी के बाहर खड़े ट्रक।
अछल्दा। थानाक्षेत्र में सोमवार रात रेलवे स्टेशन के पास हादसे में युवक की मौत के मामले में मंगलवार सुबह उसकी शिनाख्त रेलवे के गैंगमैन के रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन में चीख-पुकार मची है। हादसा तेजस राजधानी की चपेट में आने से हुआ था।
विज्ञापन

घटना सोमवार रात करीब नौ बजे की है। अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास खंभा नंबर 1117/16 के पास नई दिल्ली से राजेंद्र नगर टर्मिनल जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। मंगलवार सुबह मृतक की पहचान धीर सिंह (35) निवासी ग्राम बघनपुर्वा पाता थाना फफूंद के रूप में हुई।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि धीर सिंह रेलवे में गैंगमैन थे। उसकी ड्यूटी पाता हाल्ट से लेकर अछल्दा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पेट्रोलिंग की थी। सोमवार देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन को चिंता हुई। इसी बीच जीआरपी के जरिए उन्हें इस हादसे की सूचना मिली। धीर सिंह के बड़े भाई सुधीर यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बेटे की अचानक मौत से मां कस्तूरी देवी बदहवास हो गईं। जीआरपी थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed