{"_id":"6a552cc36a7135e8b60fddaf","slug":"railway-employees-condition-deteriorates-while-on-duty-dies-auraiya-news-c-211-1-aur1008-148059-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ड्यूटी के दौरान बिगड़ी रेलकर्मी की हालत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ड्यूटी के दौरान बिगड़ी रेलकर्मी की हालत, मौत
Mon, 13 Jul 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो-15- विजय कुमार सिंह। फाइल फोटो
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर ओएचई विभाग के ग्रुप-डी में हेल्पर पद पर तैनात रेलकर्मी की रविवार सुबह डयूटी के दौरान हालत बिगड़ गई। उन्हें मेडिकल कॉलेज चिचौली में भर्ती कराया गया, जहां बीती देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई।
गांव वीरपुर, अछल्दा निवासी विजय कुमार सिंह (55) रविवार को सुबह छह बजे घर से ड्यूटी करने फफूंद स्टेशन आए थे। सहकर्मी सुदीप ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े 11 बजे ड्यूटी के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ गई।
उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया तो कुछ राहत मिली लेकिन फिर तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने अपराह्न एक बजे अपने पुत्र मोहित को फोन कर बुलाया। आधा घंटे में मोहित पहुंचा और उन्हें मेडिकल कॉलेज चिचौली में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मृतक के पुत्र ने ओएचई विभाग के अधिकारियों पर समय पर पिता को अस्पताल में भर्ती न कराने का आरोप लगाया। मोहित ने बताया कि उसके बाबा भी रेलवे में थे। उनकी मौत के बाद पिता को मृतक आश्रित पर नौकरी मिली थी। मृतक के परिवार में पत्नी मीरा देवी, तीन पुत्र मोहित, सोहित, विशाल और दो पुत्रियां हैं और सभी शादीशुदा हैं।
घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया रेलकर्मी की मौत बीमारी से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।