{"_id":"671554409f0e6a9ace0a7234","slug":"railing-of-culvert-not-made-even-after-five-years-danger-to-life-auraiya-news-c-211-1-aur1002-117911-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पांच साल बाद भी नहीं बनी पुलिया की रेलिंग, जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पांच साल बाद भी नहीं बनी पुलिया की रेलिंग, जान का खतरा
विज्ञापन
सहार। विकास खंड क्षेत्र के सबलपुर जाने वाले मार्ग पर बनी रजबहा की पुलिया की रेलिंग पांच सालों से टूटी हुई है। स्थानीय लोगों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराते हुए हादसे की भी आशंका जताई गई।
सहार विकास खंड के सबलपुर गांव को जाने वाले मार्ग से प्रतिदिन रसूलाबाद, याक़ूबपुर, सहायल, पुर्वा नथा, सबलपुर, पुर्वा समई सहित अन्य जगह के लिए डेढ़ सैकड़ा वाहन निकलते हैं। खास बात यह है कि इस मार्ग पर पड़ने वाले रजबहा पर बनी पुलिया की रेलिंग लगभग पांच साल पहले टूट गई थी। इससे लगभग 30 फीट तक पुलिया पर कोई सुरक्षा नहीं है। जरा सी चूक होने पर वाहन सीधे रजबहा में गिर सकता है। ग्रामीण भोले सिंह, धर्मेंद्र, प्रताप सिंह, भीखम सिंह, गुड्डू चौहान, रौनक ने बताया की कई बार इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की गई, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सिंचाई विभाग की ओर से की जा रही इस अनदेखी पर ध्यान देते हुए समस्या का निदान कराए जाने की मांग की है।
सिंचाई विभाग के जेई गजेंद्र सिंह ने बताया है कि मौके पर जाकर कमी देखी जाएगी और जो भी खामियां होंगी उसका निस्तारण कराया जाएगा।