{"_id":"58fa54394f1c1b08038b45b2","slug":"rail-traffic-halted-for-one-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":" एक घंटे ठप रहा रेल यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे ठप रहा रेल यातायात
औरैया
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक की मरम्मत करते रेलवे इंजीनियर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक में तकनीकी कमी से रेल यातायात को रोक दिया गया। रेल कर्मियों ने ट्रैक को कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में ठीक किया। इस दौरान यातायात पूरी तरह से बाधित रहा।
दिल्ली- हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे स्टेशन के अप ट्रैक पर शुक्रवार को ज्वाइंट में तकनीकी खराबी आ गई थी। पीडब्ल्यूडी की टीम ने अप ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए दोपहर एक बजे ब्लाक लगाकर ट्रैक के बीच के हिस्से को बदलने का काम शुरू किया।
इस बीच अप ट्रैक से निकलने वाली सभी ट्रेनों को पीछे के स्टेशनों पर रोक दिया गया। रेलवे इंजीनियरों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर दो तक काम पूरा किया। इसके बाद लाइन को सुचारु रूप से चालू किया जा सका।
विज्ञापन
इस बीच यात्री ट्रेनों के लेट हो जाने से स्टेशन पर गाड़ियों का इंतजार कर रहे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक रमेश लाल मीणा ने बताया कि ट्रैक में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर प्राथमिकता के साथ दुरुस्त कराया जाएगा। शुक्रवार को भी ट्रैक में कमी होने की जानकारी मिली थी। इस पर इंजीनियरों की टीम को लगाकर ट्रैक को बेल्डिंग के माध्यम से ठीक करा दिया गया है।