{"_id":"5ee2708c8ebc3e42c50a6eba","slug":"rail-passengers-are-ignoring-the-time-auraiya-news-knp56502941","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल यात्री कर रहे समय की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल यात्री कर रहे समय की अनदेखी
विज्ञापन
फोटो 11एयूआरपी28- देरी से आने के बावजूद यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करते रेलकर्मी
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। अनलाक-1 में रोकी जा रहीं स्पेशल ट्रेनों के लिए घोषित यात्रा नियमों को इनके यात्री धता बताते नजर आ रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर 90 मिनट पहले आने के नियम के बावजूद काफी संख्या में यात्री ट्रेन आने के समय पर ही पहुंच रहे हैं। ऐसे में उनकी थर्मल स्क्रीनिंग नहीं हो पाती हालांकि रेलवे इनकार कर रहा है।
सुबह 9 बजे के बाद फफूंद रेलवे स्टेशन पर 02419 अप गोमती एक्सप्रेस पहुंचने का समय है। रेलवे की गाइड लाइन के अनुसार इसके यात्रियों को लगभग साढ़े 7 बजे ही रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाना चाहिए। परंतु साढ़े आठ बजे तक ट्रेन में यात्रा करने वाले कुल 110 यात्रियों में से मात्र 60 यात्री ही फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। कई यात्री तो ट्रेन आने के दस मिनट पहले ही पहुंचते दिखाई दिए।
अंतिम समय में भीड़ के कारण रेल कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, रेलवे लाइन के किनारे काफी स्थान में बैरिकेडिंग न होने के कारण कुछ यात्री बिना थर्मल स्क्रीनिंग कराए ही ट्रेन में दौड़कर चढ़ते नजर आए। स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह के अनुसार यात्रियों को ट्रेन के निर्धारित समय से 90 मिनट पहले आने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके बावजूद कई यात्री देरी से पहुंचते हैं। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराके ही ट्रेन में बैठने दिया जाता है।