फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Raid on mill, two samples collected, 5000 litres of edible oil seized

Auraiya News: मिल पर छापा, दो नमूने भरे, 5000 लीटर खाद्य तेल सीज

Sat, 11 Oct 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Raid on mill, two samples collected, 5000 litres of edible oil seized
औरैया। त्योहार पर खाद्य पदार्थों की खपत बढ़ने के साथ मिलावट की आशंका बढ़ जाती है। इस पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा टीम ने शनिवार दोपहर शहर के नरायनपुर मोहल्ला स्थित तेल पैकेजिंग प्लांट में छापा मारा। यहां पर टीम की त्रिस्तरीय जांच में सात लाख कीमत के पांच हजार लीटर तेल की गुणवत्ता खराब मिलने पर इसे सीज कर दिया गया। साथ टीम ने दो नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार व वीरेंद्र सिंह नरायनपुर मोहल्ला स्थित श्याम ट्रेडर्स में शाम को छापा मारा। टीम ने मिल में तेल की पैकेजिंग को को परखा। बाद में चार पैरामीटर पर तेल की जांच शुरू की। तीन पैरामीटर सही मिले जबकि चौथे पैरामीटर पर टीम को तेल में मिलावट की आशंका मिली। इस पर टीम ने चार लाख कीमत का 3048 लीटर रिफाइंड राइस ऑयल सीज कर दिया। वहीं, 3.22 लाख का 2015 लीटर सरसों का तेल भी सीज किया। जिसकी बाजार में कीमत 3.22 लाख रुपये आंकी गई। साथ ही खाद्य सुरक्षा टीम ने दोनों ही तेलों के दो नमूने भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी। छापेमारी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed