फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Raid on medical store running without license

बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापा

Fri, 17 Jun 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Raid on medical store running without license
सहायल। जिलाधिकारी से निर्देश पर सहायल क्षेत्र में ड्रग टीम ने छापा मारकर बगियापुरवा गांव में बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर से दवाइयां पकड़ीं। टीम ने दवाइयों को सीज कर तीन दवाइयों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे।
विज्ञापन

बगियापुरवा निवासी शिशुपाल ने गुरुवार को डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव व आसपास के क्षेत्रों में अवैध मेडिकल स्टोर का संचालन कर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। जिस पर डीएम ने ड्रग इंस्पेक्टर औरैया ज्योतिष आनंद, इटावा इंस्पेक्टर रजत कुमार व कानपुर इंस्पेक्टर रेखा सचान की तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

टीम ने गुरुवार को बगियापुर स्थित सुप्रिया मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम देख संचालक मौके से भाग निकला। जांच में मेडिकल स्टोर के अवैध रूप से संचालित होने की बात सामने आई। टीम ने दवाइयां सीज कर पुलिस के सुपुर्द कीं और तीन अलग-अलग दवाइयों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर ज्योतिष आनंद ने बताया कि मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था। दवाइयां सीज कर तीन दवाओं के सैंपल लखनऊ भेजकर उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed