{"_id":"e348781ef30ecdb9f5fb67d25dd880b6","slug":"radhe-money-had-been-killed-in-the-transaction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे के लेनदेन में की गई थी राधे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे के लेनदेन में की गई थी राधे की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 10 Jan 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
कनटेनर चालक राधे की हत्या कर बोलेरो लूट के मामले में पुलिस टीम ने शुक्रवार को हत्यारोपी क्लीनर को जौनपुर के नेवड़िया स्थित उसके घर से दबोच लिया। पुलिस ने लूटी गई बोलेरो कार भी बरामद कर ली है। हत्यारोपी क्लीनर ने जुर्म का इकबाल करते हुए पैसे के लेनदेन के चलते चालक राधे की हत्या किया जाना बताया।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसपी मनोज तिवारी ने राधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि गत तीन जनवरी को सुबह कंटेनर चालक राधे गुर्जर पुत्र रुग्धा गुर्जर निवासी निमली खुर्द, सवाई माधौपुर (राजस्थान) की निर्मम हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया था। इस मामले में क्लीनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
घटना का खुलासा करने के लिए कोतवाल विक्रमाजीत सिंह व सर्वलांस टीम ने दविशें देनी शुरू कर दिया।
शुक्रवार को पुलिस ने हत्यारोपी क्लीनर आदर्श दुबे पुत्र हरिशचंद्र दुबे निवासी रसूलहा नेवड़िया, जौनपुर को लूटी गई बोलेरो कार समेत गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के जरिए पुलिस ने शुक्रवार सुबह हत्यारोपी आदर्श की गिरफ्तारी की। जुर्म कबूलते हुए हत्यारोपी क्लीनर ने बताया कि 12 वर्ष से वह मृतक चालक के साथ ट्रक क्लीनर था। गत तीन जनवरी को जब उसने घर जाने के लिए चालक राधे गुर्जर से पैसे मांगे तो उसने मना कर दिया।
विज्ञापन
इस पर उसने चालक राधे के सिर में पाना व रिंच से प्रहार कर हत्या कर दी और शव खेत में फेंक दिया। इसके बाद कनटेनर कुछ दूरी में खड़ा कर बोलेरो कार लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने टीम में शामिल कोतवाल विक्रमाजीत सिंह, एसआई मो. शाकिर, पवन पांडेय व सर्वलाइंस प्रभारी जितेंद्र यादव को पांच हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया
12 वर्ष पहले घर से भागा था आदर्श -औरैया। हत्यारोपी आदर्श दुबे ने बताया कि 12 वर्ष पूर्व घर में विवाद होने पर वह दिल्ली भाग आया था। नौकरी की तलाश करते हुए उसकी मुलाकात राधे गुर्जर से हुई। राधे गुर्जर तब गैस टैंकर चलाता था। तभी से वह लगातार राधे गुर्जर के साथ रह रहा था।
बताया कि चालक ने पिछले 12 वर्षो से उसे एक भी रुपया नहीं दिया था। तीन जनवरी को उसे मां की तबियत खराब होने की सूचना मिली थी। तब उसने चालक राधे से रुपये मांगें तो उसने मना कर दिया। इस पर उसने राधे की वजनी वस्तु से प्रहारकर हत्या कर दी।