{"_id":"6366ba904a6a111bf7373afc","slug":"question-on-health-system-patients-are-suffering-in-the-hospital-auraiya-news-knp7267798151","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाःस्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, अस्पताल में मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाःस्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, अस्पताल में मरीज बेहाल
विज्ञापन
फोटो-05एयूआरपी-07- रजनीश
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बदलते मौसम में डेंगू के साथ वायरल बुखार, खांसी जुकाम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मगर अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी पर अंकुश नहीं लगा है।
शनिवार को शहर के 50 शैया जिला अस्पताल में करीब डेढ़ घंटे तक मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा। सुबह आठ बजे खुलने वाली ओपीडी में साढ़े नौ बजे तक कई विशेषज्ञ नहीं पहुंचे थे। सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्ता, बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, चेस्ट विशेषज्ञ समेत कई डॉक्टरों के कमरे भी खाली पड़े थे।
पता चला कि सीएमएस पांच दिन से छुट्टी पर हैं। इधर, अस्पताल में कुछ मरीज बुखार से पीड़ित होकर पहुंचे, जो जांच व डॉक्टर का इंतजार करते दिखे। वहीं कुछ मरीज ऐसे थे जिन्हें शुक्रवार को जांच लिखी गई थी तो वह जांच कराते नजर आए। शनिवार को दोपहर दो बजे तक करीब 300 से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। जिनमें अधिकांश बुखार से पीड़ित पाए गए।
विज्ञापन
सत्तेश्वर निवासी रजनीश ने बताया कि बेटी मानवी को बुखार आ रहा था, सुबह नौ बजे अस्पताल पहुंचे तो कोई फिजीशियन नहीं मिला। करीब आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद एक डॉक्टर आईं, तब उन्होंने बेटी को दिखाया।
जैतपुर निवासी सोनू ने बताया कि उसे बुखार आ रहा है। शुक्रवार को आने पर जांच कराकर अगले दिन आकर दिखाने के लिए कहा गया था। शनिवार को वह भीड़ न रहे। इस वजह से जल्दी आया पर डॉक्टरका साढ़े नौ बजे तक इंतजार करना पड़ा।
सत्तेश्वर निवासी नीतू ने बताया कि बेटी को बुखार आ रहा है। दिखाने के लिए अस्पताल आईं तो समय से डॉक्टर नहीं मिले। बुखार से कराह रही बेटी को लेकर आधे घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा।
गुरुहाई मोहल्ला निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें दमा की शिकायत है। शनिवार को वह चेस्ट विशेषज्ञ को दिखाने आए पर वह समय से अपने कक्ष में नहीं मिले। करीब 10 बजे उनके आने पर दिखाने के बाद दवा मिली।
प्रभारी सीएमएस डॉ. सीमा गुप्ता ने कहा कि जो डॉक्टर व स्टाफ के लोग देर से पहुंचे है, उनसे स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। हड्डी रोग विशेष मैनपुरी कोर्ट गए थे। बाकी लोग देर से क्यों आए इसकी जानकारी की गई है। सभी को अस्पताल समय से पहुंचने के निर्देश हैं।
अक्तूबर माह में डेंगू व मलेरिया का रिकार्ड
बीमारी जांच रोगी
डेंगू- 400 12
मलेरिया- 3141 16
वायरल बुखार के प्रतिदिन पांच से अधिक मरीज

फोटो-05एयूआरपी-08-सोनू- फोटो : AURAIYA

फोटो-05एयूआरपी-09-नीतू- फोटो : AURAIYA

फोटो-05एयूआरपी-10 अनिल कुमार- फोटो : AURAIYA