{"_id":"6a83524df36c0b4b4d0274f8","slug":"put-a-snake-around-the-neck-for-a-reel-it-bit-auraiya-news-c-211-1-aur1008-149939-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रील के लिए सांप गले में डाला, उसने डस लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रील के लिए सांप गले में डाला, उसने डस लिया
Mon, 17 Aug 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो-8- अस्पताल में भर्ती युवक।संवाद
अछल्दा। नहर बाजार सब्जी मंडी में सोमवार दोपहर सपेरे के सांप को हाथ से पकड़कर गले में डाल रील बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया। इस दौरान सांप ने उसकी हाथ की अंगुली में डस लिया। इसके बाद युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के गांव लहटोरिया निवासी अरमान अली(18) सोमवार दोपहर लगभग एक बजे बाजार गया था। सब्जी मंडी में उसे एक नाबालिग सपेरा दिखाई दिया। इस पर उसने सपेरे के सांप के साथ फोटो खिंचाने का प्रयास किया। इस दौरान उसने सीधे हाथ से सांप को पकड़ा और गले में डालकर दोस्त से फोटो खींचने और रील बनाने को कहा।
तभी सांप ने सीधे हाथ की अंगुली में डस लिया। दोस्त अतुल दुबे उसे तुरंत बाइक से सीएचसी लेकर गया। वहां डॉ. गौरव ने युवक का ब्लड सैंपल लेकर प्राथमिक उपचार किया। फिलहाल उपचार जारी है और उसे डॉक्टरों की निगरानी में रख गया है।