{"_id":"52743e6224f6838a8853d9d97791d90a","slug":"punch-kundiy-mahayagna-derived-from-the-former-kalsh-yatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंच कुंडीय महायज्ञ से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंच कुंडीय महायज्ञ से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 11 Jun 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
कस्बा में शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से पंच कुंडीय महायज्ञ एवं जनजागरण कार्यक्रम की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय अछल्दा परिसर में कलश यात्रा के साथ हुई।
विज्ञापन
यज्ञ और मंत्रोच्चारण के बीच शुरू हुई कलश यात्रा सराय बाजार, स्टेशन बाजार, नहर बाजार से होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पर जाकर समाप्त हो गई। महिलाओं ने यज्ञ स्थल से कलश लेकर पवित्र सरोवर से जल भरने निकली। शहर की गलियों ने निकली महिलाओं का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन
महिलाओं ने कलश यात्रा के दौरान मंगल गीत गाए। कार्यक्रम के दौरान 11,12 व 13 जून को योग व ध्यान कार्यक्रम होगा। 14 जून की सुबह यज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम के दौरान आयोजक मंडल के सदस्य सर्वेश कुमार , मंशाराम, डा. कमलेश, श्याम मनोहर, राजू शुक्ला, राम चंद्र पोरवाल, पप्पू पोरवाल आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन