{"_id":"695ab5bd573df0507d0f4ee4","slug":"public-toilets-will-be-built-at-four-locations-in-the-city-auraiya-news-c-211-1-aur1006-137259-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शहर में चार जगह बनेंगे सार्वजनिक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शहर में चार जगह बनेंगे सार्वजनिक शौचालय
विज्ञापन
औरैया। शहर में बढ़ती आबादी और बाजारों व सरकारी दफ्तरों के आसपास लोगों की भीड़ को देखते हुए पालिका प्रशासन ने सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण की योजना बनाई है। इसके तहत शहर में चार प्रमुख स्थानों पर शौचालय बनाए जाएंगे। निर्माण कार्य की टेंडर प्रक्रिया जारी है और उम्मीद है कि मार्च माह तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के लिए तहसील, जिला अस्पताल, पालिका कार्यालय और कोतवाली जैसे महत्वपूर्ण स्थानों का चयन किया गया है। इन स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं, खासकर तहसील, जिला अस्पताल और पालिका कार्यालय के आसपास भीड़ अधिक रहती है। इससे लोगों को, विशेषकर महिलाओं को शौच के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान हेतु सदर कोतवाली में पांच सीट का शौचालय, जिला अस्पताल में भी पांच सीट का शौचालय, नगर पालिका कार्यालय में दो सीट का शौचालय व यूरिनल और सदर तहसील में छह सीट का पब्लिक टॉयलेट बनाया जाएगा। इन सभी स्थानों के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है और निर्माण की प्रक्रिया जारी है।