{"_id":"6331fff3af3bbc6f140abc6d","slug":"protest-up-news-auraiya-news-auraiya-csjm-university-auraiya-news-knp7202977178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन पर बैठे छात्र, ज्ञापन देकर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन पर बैठे छात्र, ज्ञापन देकर लौटे
विज्ञापन
औरैया। कानपुर विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए परीक्षा परिणामों में जिले के कई कॉलेजों के छात्र फेल हो गए हैं। कुछ के नंबर भी कम आए। छात्र पिछले कई दिनों से परीक्षा परिणाम सुधार की मांग कर रहे हैं। सोमवार को छात्र तहसील पहुंचे और अनशन पर बैठ गए। जानकारी पर तहसील प्रशासन ने मांग पत्र लेकर उन्हें समझाकर घर भेज दिया।
सदर तहसील में प्रगति, नंदनी, रिषभ, पूजा समेत छात्र-छात्राएं एबीवीपी के नेतृत्व में पहुंचे। एबीवीपीके पूर्व जिला संयोजक शिवगोपाल दुबे ने बताया कि बीएससी द्वितीय व तृतीय वर्ष की छात्रों का परिणाम सीएसजेएमयू ने गलत तरीके से जारी किया था।
इस कारण औरैया के करीब 15 हजार छात्र-छात्राएं फेल हो गए। बताया कि इस मामले में एक बार विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक, दो बार जिलाधिकारी औरैया को प्रार्थना पत्र दिया गया। इसके बाद अभी तक सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
उन्होंने तहसीलदार रणवीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर मांग पूरी कराने का आग्रह किया। तहसीलदार ने बताया कि ज्ञापन लेकर सीएसजेएम विश्वविद्यालय को भेज कर जल्द से जल्द समस्या का निस्तारण करने की बात करेंगे।