{"_id":"601c3b9f8ebc3e4b65182f44","slug":"protest-roadways-bus-auriya-news-auraiya-news-knp609908569","type":"story","status":"publish","title_hn":"समानांतर परमिट के विरोध में काली पट्टी बांधकर रोडवेज कर्मियों ने किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समानांतर परमिट के विरोध में काली पट्टी बांधकर रोडवेज कर्मियों ने किया काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। लंबित समस्याओं के निराकरण न होने और डिपो के निजीकरण के विरोध में गुरुवार को रोडवेज परिसर में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। कर्मचारी हाथों में काली पट्टी बांधकर काम करते दिखे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदर्शन को उग्र रूप दिया जाएगा।
गुरुवार को रोडवेज परिसर में दोपहर एक बजे एकत्रित हुए कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि डिपो के निजीकरण होने से यात्रियों को दिक्कतें होंगी। वहीं कई संविदा चालकों और परिचालकों की नौकरी भी खतरे में रहेगी। यही नही सरकार के राजस्व में भी असर पड़ेगा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष आरएन दुबे ने बताया कि रोडवेज के समांतर बसें संचालित करने के लिए परमिट जारी करने की व्यवस्था का विरोध किया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य कई मांगें भी जिसको लेकर प्रदर्शन हो रहा है। कहा कि यदि शीघ्र उनकी मांगों को पूरा न किया गया, तो प्रांतीय नेताओं के इशारे पर प्रदर्शन को उग्र रूप दिया जाएगा और वह लोग आंदोलन करने को विवश होंगे।
इस प्रदर्शन में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर मनोज मिश्रा, ब्रह्मानंद दीक्षित, धर्मेंद्र भदौरिया, अनिल सक्सेना, सत्येंद्र चतुर्वेदी, धर्मेंद्र सिंह, देवेंद्र आदि सभी रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे।