फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   protest in auraiya

फरियादी बोले, धरना-प्रदर्शन करें या जान दे दें

Tue, 15 Sep 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
protest in auraiya
फोटो 15एयूआरपी25- सदर तहसील सभागार में फरियाद सुनती एसपी सुनीति व अन्य अधिकारी - फोटो : AURAIYA
औरैया में कोरोना संक्रमण के चलते लगभग साढ़े पांच महीने बाद मंगलवार को जिले की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इतने लंबे समय बाद हुए समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी सदर तहसील सभागार पहुंचे।
विज्ञापन

फरियादियों ने अधिकारियों के सामने तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया, लेकिन हॉल के बाहर उमड़ी भीड़ से कोरोना संक्रमण रोकथाम के मानकों की जमकर धज्जियां उड़ीं। लंबे समय से अटकीं समस्याएं न दूर होने पर कई फरियादी अधिकारियों से नाराज होते दिखे। फरियादियों ने एसडीएम सदर से कहा कि साहब, अब तो हद हो गई। एक ही रास्ता बचा है या तो धरना प्रदर्शन करें या फिर अधिकारियों के सामने अपनी जान दे दें।
विज्ञापन

जिला स्तरीय तहसील दिवस जिलाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में सदर तहसील सभागार में होना था। उनके न पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक सुनीति व एसडीएम सदर रमेश यादव ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। कई विभागों के अधिकारी 11 बजे तक समाधान दिवस में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कुल 101 शिकायतें आईं, जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया जा सका। सदर तहसील दिवस में पुलिस की 20, राजस्व की 36, विकास से जुड़ीं 14 और समाज कल्याण विभाग संबंधी 5 शिकायतें आईं। बाकी अन्य विभागों से संबंधित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed