{"_id":"573f63364f1c1bda6aac74ca","slug":"protest-for-power-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवकली से शहर की बिजली लाइन अधर में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवकली से शहर की बिजली लाइन अधर में
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sat, 21 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
बिजली परियोजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक नंबर बिजली केंद्र को 132 केवी देवकली उप बिजली संस्थान से जोड़ने के लिए खींची जा रही 33 हजार केवीए की लाइन पर खानपुर के ग्रामीणों के विरोध किया है। इससे एक माह में शहर वासियों को लो वोल्टेज और अघोषित कटौती से मिलने वाली निजात पर विराम लग गया है। मामले में विभागीय अधिकारियों की ओर से ग्रामीणों से वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
देवकली मंदिर के पास निर्मित 132 केवीए उप बिजली संस्थान से पांच बिजली केंद्रों को आपूर्ति के लिए जोड़ा जाना है। दो चरणों में आनेपुर और भगवतीगंज को जोड़ने के बाद अब शहर और खानपुर कसबे का नंबर था। लेकिन खानपुर कस्बे के बीच से एचटी लाइन निकालने पर ग्रामीणों ने एतराज जताया। ग्रामीणों का कहना है कि इस लाइन को बीहड़ से होकर निकाला जाए। जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो। जबकि बिजली अधिकारियों का मानना है कि यदि बीहड़ी क्षेत्र से होकर लाइन निकाली गई तो ब्रेक डाउन की सूरत में लाइन को ठीक किए जाने में परेशानी होगी। इससे पहले से ज्यादा समस्या पैदा हो जाएगी।
15 दिन पहले एक्सईएन पंकज शर्मा व ठेकेदार रानू अवस्थी ने ग्रामीणों को समझाकर खंभे तो लगवा दिए। लेकिन अब लाइन खींचने पर उन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा है। अधीक्षण अभियंता केबी गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर डीएम के संज्ञान में भी दे दिया गया है। इस प्रकरण में ग्रामीणों से वार्ता करके आपस में मिलकर हल निकाला जाएगा। इसके लिए प्रयास जारी हैं। प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
न्यायालयों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए काम शुरू
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद शासन से सभी न्यायालयों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की दिशा काम शुरू हो गया है। जिला जजी औरैया को देवकली विद्युत सब स्टेशन से जोड़ा जा रहा है। शुक्रवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों ने न्यायिक अधिकारियों के साथ जिला जजी के लिए अलग से ट्रांसफार्मर लगाने के लिए स्थान का निरीक्षण किया। जिला जज हसनेन कुरैशी ने भी कई स्थानों का निरीक्षण किया। फिलहाल फैमली कोर्ट के सामने के स्थान को ट्रांसफार्मर के लिए उपयुक्त माना गया है। हालांकि न्यायिक अधिकारियों की गाड़ियों की पार्किंग की समस्या सामने आ रही है। कोर्ट मैनेजर विपिन कुमार सिन्हा के अनुसार शीघ्रता से कार्य चला तो एक माह में न्यायालयों को देवकली स्टेशन से निर्बाध बिजली आपूर्ति होने लगेगी।