{"_id":"5f074d1a8ebc3e63df421315","slug":"protest-for-money-by-farmers-in-auraiya-auraiya-news-knp570276581","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान दुर्घटना बीमा की राशि के लिए दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान दुर्घटना बीमा की राशि के लिए दिया धरना
विज्ञापन
फोटो 09डीबीआरपी28 मुख्यालय पर धरना देते लोग
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया) में दो किसानों की आकस्मिक मृत्यु के बाद किसान दुर्घटना बीमा की धनराशि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने दूसरे व्यक्ति के बैंक खातों में भेजकर गबन कर ली। लाभार्थियों के साथ गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचे भारतीय किसान मजदूर दलित यूनियन के पदाधिकारियों ने धरना दिया। डीएम ने वसूली की कार्रवाई के लिए एडीएम को लिखा है।
यूनियन के राष्ट्रीय संयोजक रामनरेश ने बताया कि मई 2016 में सत्यप्रकाश शाक्य निवासी कछपुरा रुरुखुर्द एवं संदीप कुमार पुर्वा भगत अघारा की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। इसमें 29 सितंबर 2016 को किसान दुर्घटना बीमा की पांच लाख रुपये की धनराशि स्वीकृति हो गई थी। यह रुपये लाभार्थियों के खाते के बजाय भूलेख विभाग के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने दूसरे के बैंक खातों में भेजकर गबन कर लिया।
जांच में दोषी मिलने पर कर्मचारी को निलंबित किया गया। अभी लाभार्थियों के खाते में बीमा की धनराशि नहीं पहुंची है। धरना देने पहुंचे सदस्यों ने बीमा की राशि लाभार्थियों के खाते में भेजने की मांग की। बताया कि डीएम के आश्वासन पर उन लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
साथ ही डीएम ने एडीएम को वसूली की कार्रवाई के लिए लिखा है। शिवगोविंद मौर्य, राधाकृष्ण दिवाकर, यतेंद्र यादव, विजय प्रताप सिंह, दीपू यादव, शिवांशी शाक्य, रामवती देवी, राजवीर सिंह, उपेंद्र सिंह, संजीव यादव, प्रिंस आदि मौजूद रहे।