फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Protest and threat to supporters on removal of encroachment

Auraiya News: कब्जा हटवाने पर प्रधाव व समर्थक को धमकी

Tue, 17 Jan 2023 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Protest and threat to supporters on removal of encroachment
बिधूना। पंचायत भवन से कब्जा हटवाने और रिपोर्ट दर्ज करवाने से खफा लोगों ने प्रधान व उसके एक समर्थक को धमकी दी। मंगलवार को प्रधान ने गांव के कुछ लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नवादा मलखान के प्रधान अखिलेश कुमार ने बताया कि तहसील अधिकारियों के आदेश पर गांव के पुराने पंचायत भवन से कब्जा हटवाया गया था। इसके बाद गांव के नंदू, अनीता, आशा ने दोबारा कब्जा कर लिया। जानकारी होने पर अधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही।
विज्ञापन

अधिकारियों के निर्देश पर उसने कब्जेदारों पर रिपोर्ट लिखा दी। आरोप है कि इसी बात से नाराज उक्त लोगों ने सोमवार रात अपने 10-12 साथियों के साथ समर्थक विपिन कुमार के घर पहुंचे। गाली गलौज कर धमकी दी। प्रधान ने बताया कि उन्हें भी धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि रात नौ बजे के करीब धमकी देकर जाते समय दबंगों ने कब्जा न हटाने की बात कही। अपराध निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि प्रधान व गांव के कुछ लोगों ने शिकायत की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed