फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Protest against the drain being constructed by DFC, work stopped

Auraiya News: डीएफसी से बनवाए जा रहे नाले का विरोध, रोका गया काम

Thu, 21 May 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Protest against the drain being constructed by DFC, work stopped
फोटो-1-मौके पर निरीक्षण करते रेलवे के अधिकारी।संवाद
कंचौसी। पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के पास बान खास गांव के खेतों में डीएफसी (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) की ओर से पक्का नाला बनाकर घरों का गंदा पानी डाला जा रहा है। इससे किसान आक्रोशित हैं। अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद फिलहाल नाला निर्माण का काम रोक दिया है।
विज्ञापन


किसान राजेंद्र प्रताप सिंह, मुंशी लाल पाल और सोनू भदौरिया ने गंदे पानी को रोकने की मांग की थी। उन्होंने रेलवे किनारे बने पुराने नाले को पक्का कर परजनी बरसाती नाले में गिराने की बात कही। इस पर डीएफसी के सहायक प्रबंधक छोटे लाल, आईओडब्लू (इंस्पेक्टर ऑफ वर्क) फफूंद सौरभ कुमार और क्षेत्रीय लेखपाल देवराज सिंह निरीक्षण करने पहुंचे। किसानों ने उनसे अधिग्रहण भूमि का सीमांकन करवाकर ही निर्माण करने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि ट्रैक निर्माण के समय पूर्व डीएफसी सहायक प्रबंधक डीएस चंपिया और राजस्व अधिकारियों ने 30 मीटर भूमि अधिग्रहण की थी। उस समय चारदीवारी और पक्का नाला भी बनाया गया था। अब रेलवे चार मीटर अधिक फेंसिंग लगा रही है जिसका किसान विरोध कर रहे हैं। डीएफसी सहायक प्रबंधक ने बताया कि उन्होंने मौके पर चारदीवारी और नाला निर्माण का निरीक्षण किया है। काम रोक दिया गया है। किसानों की समस्या का समाधान होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed