फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Proposed bypass sought to be repealed

अपना दल एवं भाकियू ने प्रस्तावित बाईपास निरस्त करने की मांग की

Wed, 24 Jun 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Proposed bypass sought to be repealed
अपना दल (एस) एवं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने दिबियापुर में प्रस्तावित बाईपास निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

साथ ही लोक निर्माण मंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही दिबियापुर की नवीन मंडी स्थल में अवैध कब्जे हटाए जाने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री को भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रभारी हरीओम बाजपेई, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता मंच कमलेश कुमार, जिलाध्यक्ष महिला मंच रानी दोहरे, वरिष्ठ नेता अजय कुमार पोरवाल एवं बेंचेलाल ने पत्र भेजा है।
पत्र में विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग को पड़ोसी जनपदों कन्नौज एवं जालौन में फोर लेन किया जा चुका है। बताया कि इस मार्ग को चौड़ा करते हुए कंचौसी मोड़ से असेनी तक छह किलोमीटर लंबा बाईपास प्रस्तावित है।
विज्ञापन

इस प्रस्तावित बाईपास से सैकड़ों किसानों की खेती योग्य भूमि चली जाएगी। बाईपास बनने से दिबियापुर का विकास रुक जाएगा और दिबियापुर की रौनक चली जाएगी।
मांग की कि प्रस्तावित बाईपास निरस्त करते हुए नगर से निकले स्टेट हाईवे को चौड़ा किया जाए। इसके साथ ही दिबियापुर नवीन मंडी स्थल में अधिग्रहीत भूमि पर अवैध रूप से बने 22 अवैध मकानों, बेला मार्ग पर प्रस्तावित मंडी के मुख्यमार्ग को अवैध कब्जा मुक्त कराए जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी मंत्री को भेजा गया यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। यहां बता दें कि वर्ष 2020 के शुरू में ही पीडब्ल्यूडी ने औरैया में विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग को फोर लेन करने की कवायद शुरू कर दी थी।

बाईपास निर्माण के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा था। इसके बाद पिछले दिनों प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री एवं दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत ने पीडब्ल्यूडी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर औरैया में विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग को फोर लेन करने एवं कंचौसी वाया बिझाई असेनी तक बाईपास निर्माण के लिए पत्र सौंपा था।
यहां बता दें कि भाजपा नीत प्रदेश सरकार में अपना दल एस भी सहयोगी पार्टी के रूप में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed