{"_id":"695571a9440a65659401b4e5","slug":"procession-taken-out-on-the-anniversary-of-construction-of-ayodhya-ram-temple-auraiya-news-c-211-1-aur1008-137004-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अयोध्या राम मंदिर निर्माण की वर्षगांठ पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अयोध्या राम मंदिर निर्माण की वर्षगांठ पर निकाली शोभायात्रा
Thu, 01 Jan 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो-1-शोभायात्रा में उमड़ी महिलाओं की भीड़।संवाद
बिधूना। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर निर्माण की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को अछल्दा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे के हरीगंज बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर समिति के इस आयोजन में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
श्रद्धालुओं के लिए भंडारे व स्टॉल लगाए गए। शोभायात्रा में रथों पर सवार आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इनमें गणेश जी, श्रीरामलला, रामदरबार, हनुमान जी,भोले बाबा की भस्म झांकी समेत कई सांस्कृतिक झांकियां शामिल रहीं। डीजे की धुन पर महिलाएं और युवक पूरे उत्साह के साथ नृत्य करते नजर आए।
नेविलगंज स्थित गल्ला मंडी में श्रीराम मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। नहर बाजार तिराहे पर पूड़ी-सब्जी का वितरण हुआ। शोभायात्रा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर ब्लॉक चौराहा, फफूंद रोड, सराय बाजार, स्टेशन बाजार, नहर बाजार, नेविलगंज सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्र, थाना प्रभारी पंकज मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल, एनसीसी के छात्र व अन्य थानों का फोर्स तैनात रहा।