{"_id":"66f9a22019d5a4003504d734","slug":"principal-of-medical-college-honored-with-lifetime-achievement-award-auraiya-news-c-211-1-aur1002-117136-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मेडिकल कालेज के प्राचार्य लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मेडिकल कालेज के प्राचार्य लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित
विज्ञापन
औरैया। चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार को बीएचयू के 41वें यूपीआईकोन सम्मान समारोह में लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया है। शनिवार को बीएचयू में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य को यह सम्मान बीएचयू की टीम दिया है। जिले के चिकित्सकों ने उन्हें बधाई दी है।
शनिवार को वाराणसी स्थित बीएचयू (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) में यूपी आईकोन-2024 को लेकर 41वां सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें बेहतर कार्य पर प्रदेश के डॉक्टरों को आमंत्रित किया गया। इस कड़ी में चिचौली मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार को लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड यूपीआईकोन से सम्मानित किया गया। उनके ईएनटी सर्जन के तौर पर अभी तक के कार्यकाल के दौरान दी गई सेवाओं व विभिन्न पदों पर रहते हुए किए गए कार्यों के आधार पर यह सम्मान मिला। मेडिकल कॉलेज की चिकित्सीय टीम ने भी उन्हें बधाई दी।
प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को बीएचयू में यह सम्मान मिला है। जहां जिस माहौल व स्थान पर सेवा करने का मौका मिले, वहां डटकर काम करते रहना चाहिए। आपका काम ही सम्मान दिलाता है।