फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Princi won gold medal in 400 meter race for grandfather.

Auraiya News: दादा के लिए़ 400 मीटर दौड़ में प्रिंसी ने जीता गोल्ड मेडल

Tue, 19 Nov 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Princi won gold medal in 400 meter race for grandfather.
औरैया। कानपुर विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालयीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। इसमें पहले दिन 400 मीटर महिला दौड़ में तिलक महाविद्यालय की छात्रा ने गोल्ड मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया गया। छात्रा को उसके साथियों और शिक्षकों ने फोन पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन




श्री शाहू जी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय के मैदान पर सोमवार से शुरू हुई दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में तिलक महाविद्यालय से विभिन्न खेलों से संबंधित नौ प्रतिभागी प्रतिभाग करने गए हैं। पहले दिन संपन्न हुई 400 मीटर की महिला वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रिंसी सिंह ने अन्य महाविद्यालयों के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन


छात्रा की सफलता की जानकारी कॉलेज प्रशासन, असिस्टेंट प्रोफेसर रजनीश द्विवेदी, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. राजेश यादव, प्रोफेसर विकास कुमार, सौरभ गुप्ता आदि शिक्षकों व छात्रा के साथियों को हुई। इस पर सभी ने खुशी जताते हुए छात्रा को फोन पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तिलक महाविद्यालय बीपीएड विभाग के क्रीड़ा अधीक्षक विजय उपाध्याय ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में कॉलेज के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




400 मीटर दौड़ में विजेता प्रिंसी सिंह को प्रतियोगिता के समापन पर मंगलवार को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में तिलक महाविद्यालय के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिलेगा। बताया कि कानपुर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जनपदों के कॉलेजों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।


इधर कॉलेज प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने बताया कि कॉलेज के खिलाड़ियों ने पहले भी कई प्रतियोगिता में जीत हासिल कर कॉलेज व जिले का नाम रोशन किया है। इन प्रतियोगिताओं में भी कॉलेज के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed