फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Prerna canteen of hospitals in cold storage

Auraiya News: ठंडे बस्ते में अस्पतालों की प्रेरणा कैंटीन

Wed, 27 Dec 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 27 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Prerna canteen of hospitals in cold storage
औरैया। जिला अस्पतालों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के परिसर में प्रेरणा कैंटीन के माध्यम से खानपान की चीजों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए शासन स्तर से कैंटीन स्थापित करने की योजना बनाई गई। इसके पीछे की मंशा मरीजों, तीमारदारों व चिकित्सीय स्टाफ को सुविधा मिलने के साथ ही स्वयं सहायता समूह को महिलाओं को रोजगार दिलाने की थी। शासनादेश के बाद इनका संचालन शुरू कराया गया, लेकिन बाद में प्रेरणा कैंटीनें बंद हो गई। अब महज चंद स्थानों पर ही ये कैंटीन बची हैं। रोजगार देने का प्रयास जहां हवा हवाई हुआ है, वहीं प्रेरणा कैंटीन के जरिये लोगों को मिलने वाली सुविधा भी बंद है। परिसर में व्यवस्था देने के बजाय बाहर के चक्कर लोगों को काटने पड़ रहे है। 50 शैया जिला अस्पताल समेत अजीतमल, अयाना व अन्य सीएचसी पर कैंटीन का अभाव है। हालांकि अछल्दा व बिधूना सीएचसी में वर्तमान समय में कैंटीन का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

-------
फोटो-26एयूआरपी 09- 50 शैया जिला अस्पताल के बाहर का दृश्य। संवाद
50 शैया जिला अस्पताल में प्रेरणा कैंटीन बंद
शासन के निर्देश पर तत्कालीन सीएमएस राजेश मोहन गुप्ता की प्रभावी पहल के चलते जिला अस्पताल में प्रेरणा कैंटीन खुली। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार मिला। उद्घाटन में जिले के प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे, लेकिन समय के साथ कैंटीन बंद हो गई। अब मरीजों से लेकर तीमारदारों को बाहर का रुख करना पड़ता है। सीएमएस डॉ. मंजू सचान ने बताया कि कोरोना काल से पहले प्रेरणा कैंटीन खुली थी। छह माह तक ठीक से संचालन भी हुआ। आय कम होने की वजह से स्वयं सहायता समूह की ओर से संचालन बंद कर दिया गया। यदि कोई इच्छुक मिलता है तो उसे मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

-------
फोटो26एयूआरपी 10-अछल्दा सीएचसी परिसर में खुली प्रेरणा कैंटीन। संवाद
फोटो26एयूआरपी 11-बिधूना सीएचसी परिसर में खुली प्रेरणा कैंटीन। संवाद
बिधूना व अछल्दा में चल रही प्रेरणा कैंटीन
स्वयं सहायता समूहों की ओर से बिधूना व अछल्दा सीएचसी परिसर में प्रेरणा कैंटीन का संचालन कराया जा रहा है। सुबह से लेकर शाम तक पहुंचने वाले मरीजों, तीमारदारों व स्टाफ को पर्याप्त सहूलियत मिल रहीं हैं। हालांकि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की माने तो यहां कुछ खास इनकम नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
अयाना में खुलने के बाद बंद हो गई प्रेरणा कैंटीन
अयाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वयं सहायता समूह की ओर से प्रेरणा कैंटीन का संचालन शुरू कराया गया। जो इन दिनों बंद है। संचालिका गीता ने बताया कि कैंटीन में कोई खास इनकम न होने की स्थिति में बंद करना पड़ गया। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि कैंटीन का संचालन करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed