{"_id":"5e7265568ebc3e76b3252941","slug":"prepration-from-action-against-of-pradhan-and-secratery-in-auraiya-auraiya-news-knp551154720","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः प्रधान व सचिव के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः प्रधान व सचिव के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन
गोशाला में सूखा चारा खाने में जुटे गोवंश
- फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर ब्लॉक क्षेत्र के गांव द्वारिकापुर स्थित अस्थायी गोशाला में आठ गोवंशों की मौत के मामले में ग्राम प्रधान व संबंधित सचिव पर लापरवाही की बात सामने आ रही है। सीडीओ ने कहा कि इस संबंध में लापरवाही को लेकर ग्राम प्रधान व सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
गांव द्वारिकापुर स्थित अस्थायी गोशाला पर बुधवार को गोवंश की मौत की सूचना की जानकारी पर सीडीओ ब्रज किशोर पाठक, सीवीओ केजी सिंह, एडीओ शिव कुमार पाठक मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्साधिकारी की टीम व संबंधित ग्राम पंचायत सचिव मौके पर उपस्थित मिले।
स्थलीय निरीक्षण में तीन नर गोवंश, तीन मादा गोवंश व दो छोटे कमजोर गोवंश मौके पर मृत पाए गए। सीडीओ की उपस्थिति में पशु चिकित्साधिकारियों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। सीवीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मंगलवार की रात में गोवंशों की मौत की पुष्टि हुई है। जंगली जानवरों के हमले में घायल व चोटिल होने के कारण दो छोटे गोवंशों की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह तीन कमजोर उम्रदराज गोवंशों की आपस में लड़ने से चोटिल होने के कारण मृत्यु हुई है। उपस्थिति अधिकारियों के समक्ष सभी मृत गोवंशों के शवों को विधिवत पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिया गया। इस प्रकरण में लापरवाही के लिए उतरदायी ग्राम प्रधान व संबंधित सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।