फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Preparing to add Bgutipur center from devkali

भगौतीपुर बिजली केंद्र जोड़ने की तैयारी तेज

Mon, 02 May 2016 11:38 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Mon, 02 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Preparing to add Bgutipur center from devkali
बिजली परियोजना - फोटो : अमर उजाला
 देवकली स्थित 132 केवी बिजली उप संस्थान से आनेपुर बिजली केंद्र को जोड़ने के बाद अब भगौतीपुर सरैयां उपकेंद्र को जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए 33 हजार केवीए की लाइन खींचने का काम शुरू हो गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इस लाइन को बनने में एक से डेढ़ सप्ताह का समय लग सकता है। लाइन बनते ही बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


देवकली के 132 केवी बिजली उप संस्थान से आपूर्ति शुरू हो जाने से जिले के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। वर्तमान में शहर सहित कखावतू, अयाना को 27 किलोमीटर दूर असैनी बिजली संस्थान से आपूर्ति दी जा रही है। इतनी अधिक दूरी होने के कारण उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विभाग को लाइन लॉस भी काफी हो रहा है।
विज्ञापन


फाल्ट होने पर उसे तलाशने में बिजली अधिकारियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ती है। इससे उपभोक्ताओं को भारी संकट का सामना करना पड़ता है। अब देवकली से आपूर्ति मिलनी शुरू होने पर इस तरह की समस्याओं से निजात मिल जाएगा। यही नहीं अघोषित कटौती व लो-वोल्टेज की समस्या भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन पंकज शर्मा ने बताया कि 132 देवकली उप बिजली संस्थान से आनेपुर बिजली केंद्र के सफल संचालन के बाद अब अगले चरण में भगौतीपुर सरैयां बिजली केंद्र को जोड़ा जाएगा। इस केंद्र के लिए देवकली केंद्र तक की लाइन तैयार कराई जा रही है। उम्मीद है कि एक-डेढ़ सप्ताह में आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed