फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Preparations for the Republic Day parade were finalized

गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों को दिया गया अंतिम रुप

Sun, 24 Jan 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the Republic Day parade were finalized
औरैया। पुलिस लाइन में आयोजित 26 जनवरी की परेड के मौके पर 12 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि डायल 112 पुलिस के 12 पुलिस कर्मियों में हेड कांस्टेबल रामनाथ सिंह, ज्ञानेंद्र दीक्षित, कांस्टेबल रतन सिंह, चालक सतेंद्र सविता, अवधेश कुमार, हेड कांस्टेबल चालक विनोद कुमार के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही कांस्टेबल संदीप यादव, पवन प्रताप सिंह, दिनेश कुमार, होमगार्ड शिवभगत, शिशुपाल, विजय कुमार को उनके सूचना पर समय से पहुंचने के कारण सम्मानित किया जाएगा।
उधर गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर रविवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस मौके पर आयोजित रिहर्सल परेड का एसपी अपर्णा गौतम ने निरीक्षण किया। साथ ही कमियों को पूरी तरह से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल के अलावा अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

होटलों व ढाबों को चेक करने के निर्देश
दिबियापुर (औरैया)। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने को लेकर शनिवार देर शाम थाना पुलिस ने गश्त की। साथ ही होटल ढाबों को चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन फफूंद परिसर में संदिग्ध यात्रियों को चेक किया। इंस्पेक्टर रामसहाय पटेल ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर शनिवार देर शाम नगर के सभी प्रमुख रास्तों पर पुलिस गश्त की गई। इस दौरान होटलों में रजिस्टर चेक किए गए। लोगों को हिदायत दी कि संदिग्ध लोगों की सूचना तत्काल थाना पुलिस को दें। किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम लोगों से भी जागरूक रहने के लिए कहा। इस दौरान दिबियापुर थाने की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed